Kangana Ranaut Slapping Incident: एक जवान ने अपनी मां के लिए कानून हाथ में लिया है; कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की घटना पर बोले संजय राउत- VIDEO
कंगना रनौत को CISF कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए, लेकिन एक जवान ने अपनी मां के लिए कानून हाथ में लिया है.
Kangana Ranaut Slapping Incident: कंगना रनौत को CISF कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए, लेकिन एक जवान ने अपनी मां के लिए कानून हाथ में लिया है. उसकी मां भारत माता भी है और जो किसान आंदोलन में बैठे थे सभी भारत माता के पुत्र थे. अगर किसी ने भारत माता का अपमान किया है और किसी को गुस्सा आया, तो मुझे लगता है उस बारे में सोचना चाहिए. मुझे कंगना के बारे में हमदर्दी है. वह सांसद हैं इसलिए उन पर हाथ नहीं उठाना चाहिए, लेकिन किसानों का सम्मान देश में होना चाहिए.
एक जवान ने अपनी मां के लिए कानून हाथ में लिया है: संजय राउत
#WATCH मुंबई: कंगना रनौत को CISF कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए लेकिन एक जवान ने अपनी मां के लिए कानून हाथ में लिया है, उसकी मां भारत माता भी है और जो किसान आंदोलन में बैठे थे भारत माता के पुत्र थे, अगर… pic.twitter.com/3lfmnYW32W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

