Bhopal: 'राहुल गांधी को देश से निकाल कर फेंक देना चाहिए', बीजेपी MP प्रज्ञा ठाकुर ने दिया विवादित बयान
भाजपा की लोकसभा सदस्य प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को विदेशी धरती पर दिए गए उनके कुछ विवादास्पद बयानों के लिए देश से निकाल करके फेंक दिया जाना चाहिए.
Pragya Thakur On Rahul Gandhi: भोपाल में भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा "विदेश में बैठकर आप (राहुल गांधी) कह रहे हैं कि संसद में उनको बोलने का मौका नहीं मिल रहा है. इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता. उन्हें राजनीति में मौका नहीं दिया जाना चाहिए और देश से बाहर निकाल दिया जाना चाहिए"
प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि चाणक्य ने कहा था कि ‘विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता और राहुल गांधी ने इस कथन को सच साबित कर दिया है.’ उन्होंने कहा, ‘अगर संसद का कामकाज आराम से हो तो ज्यादा काम हो सकेगा, लेकिन अगर ज्यदा काम होगा, तो कंग्रेस का अस्तित्व नहीं बचेगा. कांग्रेस का अस्तित्व समाप्ति की कगार पर है. अब उनका मस्तिष्क भी भ्रष्ट हो रहा है.’ Bihar: मोदी सरकार पर भड़ते CM नीतीश, कहा- मैं महागठबंधन का हिस्सा हूं इसलिए लालू के परिवार पर हुई ED की छापेमारी
#WATCH | While sitting abroad, you (Rahul Gandhi) are saying you are not getting an opportunity to speak in Parliament. Nothing can be more shameful than this. He should not be given a chance in politics& should be thrown out of the country: BJP's Pragya Thakur, in Bhopal (11.03) pic.twitter.com/ZBDrZFjepx
— ANI (@ANI) March 12, 2023
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने लंदन में ब्रिटिश सांसदों से कहा था कि भारत की लोकसभा में विपक्ष के लिए माइक अकसर ‘खामोश’ करा दिए जाते हैं. राहुल ने हाउस ऑफ कॉमन्स परिसर में स्थित ग्रैंड कमेटी रूम में विपक्षी दल लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया था.
प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम विस्फोटों के संबंध में मामला दर्ज है. इसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 08:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

