देश

Presidential Election 2022: OP राजभर, राजा भैया व शिवपाल यादव का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन, बसपा भी करेगी सपोर्ट

राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है. उन्हें वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल सहित कई अन्य दलों ने समर्थन देने का फैसला किया है.

Presidential Election 2022: OP राजभर, राजा भैया व शिवपाल यादव का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन, बसपा भी करेगी सपोर्ट
(Photo Credit : Twitter)

Presidential Election 2022:  सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ 'राजा भैया' (Raja Bhaiya), बसपा नेता उमा शंकर सिंह (Uma Shankar Singh) और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव (SP MLA Shivpal Singh Yadav) समेत विपक्षी पार्टी के नेताओं ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है.

बीजेपी ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से दो दिन पहले अपने सभी सांसदों को दिल्ली पहुंचने को कहा है ताकि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के सांसदों की शत प्रतिशत मौजूदगी रहे.

राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है. उन्हें वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल सहित कई अन्य दलों ने समर्थन देने का फैसला किया है. आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो उनका राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है. मुर्मू यदि राष्ट्रपति बनती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2022 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).