जब शिंदे ने बगावत की थी तब शरद पवार BJP के साथ बनाना चाहते थे सरकार, प्रफुल्ल पटेल ने खोली पोल!
प्रफुल्ल पटेल ने कहा "जब एकनाथ शिंदे अपने विधायकों के साथ सूरत पहुंचे थे, तब शरद पवार ने मुझसे, अजीत पवार और जयंत पाटिल से बीजेपी के साथ सरकार बनाने का अवसर तलाशने के लिए कहा था"
शरद पवार (Sharad Pawar) की पार्टी में एकजुटता के दावे तार-तार हो चुके हैं. जिस प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) ने कभी कहा था कि हम सभी शरद पवार के साथ हैं, अब वो ही कह रहे हैं कि उनके फैसले अब पार्टी के फैसले नहीं हैं. महाराष्ट्र की राजनीति में इस सियासी घमासान के बीच प्रफुल्ल पटेल ने कहा "जब एकनाथ शिंदे अपने विधायकों के साथ सूरत पहुंचे थे, तब शरद पवार ने मुझसे, अजीत पवार और जयंत पाटिल से बीजेपी के साथ सरकार बनाने का अवसर तलाशने के लिए कहा था"
पिछले साल 22 जून को महाराष्ट्र के बागी नेता एकनाथ शिंदे गुजरात के सूरत में एक पांच सितारा होटल में डेरा डाले हुए थे, राज्य में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच वह अगले दिन असम पहुंचे थे. उन्होंने ठाकरे से बगावत कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकाई बनाई और वे खुद मुख्यमंत्री बन गए.
Praful Patel : “When Shinde reached Surat with his MLAs, Sharad Pawar told me , Ajit Pawar & Jayant Patil to explore opportunity to form Govt with BJP.”
— News Arena India (@NewsArenaIndia) July 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

