देश

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी 11 अप्रैल को यूपी और एमपी के दौरे पर रहेंगे, वाराणसी में ₹3,880 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी में वे 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी 11 अप्रैल को यूपी और एमपी के दौरे पर रहेंगे, वाराणसी में ₹3,880 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
(Photo Credits ANI)

PM Modi UP & MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी में वे 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इन परियोजनाओं में सड़क, बिजली, शिक्षा, पर्यटन, खेल और जल योजनाएं शामिल हैं. पीएम मोदी स्थानीय उत्पादों को जीआई टैग सर्टिफिकेट भी सौंपेंगे और दूध आपूर्तिकर्ताओं को 105 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर करेंगे.

इसके बाद वे मध्यप्रदेश के आनंदपुर धाम पहुंचकर दर्शन और पूजा करेंगे. वहां वे सत्संग परिसर, गौशाला और सेवा प्रकल्पों का दौरा भी करेंगे.

ये भी पढें: PM Modi Cabinet Meeting: केंद्र सरकार की बड़ी सौगात! कैबिनेट ने तीन अहम प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, पीएम मोदी ने बताया ‘विकास का मजबूत कदम’

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).