VIDEO: ''बालासाहेब ठाकरे की असली शिवसेना कौन है, जनता ने बता दिया'', सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला किया. शिंदे ने कहा, ''जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि बालासाहेब ठाकरे की असली शिवसेना कौन है.
CM Eknath Shinde: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला किया. शिंदे ने कहा, ''जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि बालासाहेब ठाकरे की असली शिवसेना कौन है. भाजपा के साथ गठबंधन वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है, क्योंकि दोनों एक विचारधारा के हैं. शिंदे ने कहा कि जनता की अदालत ने फैसला सुनाते हुए हमें बड़ा जनादेश दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव नतीजों के बाद अब उद्धव ठाकरे को भी समझ आ गया होगा कि जनता ने असली शिवसेना के रूप में किसे चुना है. शिंदे के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.
जनता ने बता दिया कि बाला साहेब ठाकरे की असली शिवसेना कौन है: एकनाथ शिंदे
📹 | “Today the public has shown that which is Balasaheb's Shiv Sena…”: Maharashtra CM Eknath Shinde.#EknathShinde #MaharashtraElection2024 #MaharashtraElectionResults #Maharashtra #TheStatesman pic.twitter.com/sLlnWBd4UU
— The Statesman (@TheStatesmanLtd) November 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

