देश

J&K: जम्मू-कश्मीर पहुंचे यशवंत सिन्हा, फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को बताया सबसे बड़ा देशभक्त

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा जम्मू कश्मीर पहुंचे है. यहां उन्होंने फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत कई नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि फारूक साहब, महबूबा से बड़ा कोई देशभक्त नहीं है.

J&K: जम्मू-कश्मीर पहुंचे यशवंत सिन्हा, फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को बताया सबसे बड़ा देशभक्त
महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला, यशवंत सिन्हा (Photo Credit : Twitter)

श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर: विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा जम्मू कश्मीर पहुंचे है. यहां उन्होंने फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत कई नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि फारूक साहब, महबूबा जी सहित यहां मौजूद हमारे सभी लोग, देश में उनसे बड़ा कोई देशभक्त नहीं है. अगर ये देशभक्त नहीं हैं, तो हममें से किसी को भी अपने देश के प्रति देशभक्ति का दावा करने का अधिकार नहीं है.

वहीं अमरनाथ बादल फटने की घटना पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा "हमें उम्मीद है कि सरकार बताएगी कि क्या हुआ और कैसे हुआ. इतनी जोखिम भरी जगह पर जिस आधार पर टेंट लगाए गए थे, उसकी जांच होनी चाहिए. यह पहली बार है जब वहां टेंट लगाए गए हैं. यह एक मानवीय भूल हो सकती है."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2022 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).