महाराष्ट्र में चढ़ा सियासी पारा, पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस को मुंबई पुलिस ने किया डिटेन, नवाब मलिक के इस्तीफे के लिए कर रहे थे प्रदर्शन
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है. आज फडणवीस और बीजेपी के अन्य नेता एमवीए गठबंधन (शिवसेना, राकांपा तथा कांग्रेस) सरकार के वरिष्ठ मंत्री नवाब मलिक की इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है. आज फडणवीस और बीजेपी के अन्य नेता एमवीए गठबंधन (शिवसेना, राकांपा तथा कांग्रेस) सरकार के वरिष्ठ मंत्री नवाब मलिक की इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.
इससे पहले फडणवीस ने बुधवार को राज्य सरकार से मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे या उन्हें कैबिनेट से हटाए जाने की बीजेपी की अपील पर बयान देने की मांग की. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था. सोमवार को मलिक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Instead of taking resignation of Minister Nawab Malik,
MVA Government detained Former CM @Dev_Fadnavis and BJP leaders who was demanding action against killers of Mumbaikars..#NawabHataoDeshBachao pic.twitter.com/S3jkUKkozM
— @OfficeOfDevendra (@Devendra_Office) March 9, 2022
मला अटक करून येलो गेट पोलिस स्थानकात आणण्यात आले.#NawabHataoDeshBachao pic.twitter.com/XcwqDIuiV0
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2022 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

