देश

MP Election Results 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस को दिया तगड़ा झटका, कमलनाथ अपनी सीट से पीछे

शुरुआती रुझान में बीजेपी ने 128 और कांग्रेस ने 99 सीटों पर बढ़त बनाई है. अब तक 227 सीटों का रुझान आया है. इसमें बीजेपी ने इस चुनाव में 19 सीटें पर ज्यादा बढ़त बनाई है.

MP Election Results 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस को दिया तगड़ा झटका, कमलनाथ अपनी सीट से पीछे
Shivraj singh chauhan and Kamal nath (Photo Credit : Facebook)

MP Election Results 2023: शुरुआती रुझान में बीजेपी ने 128 और कांग्रेस ने 99 सीटों पर बढ़त बनाई है. अब तक 227 सीटों का रुझान आया है. इसमें बीजेपी ने इस चुनाव में 19 सीटें पर ज्यादा बढ़त बनाई है. जबकि कांग्रेस को नुकसन पहुंचा है. कांग्रेस को 13 सीटों का नुकसान होते दिख रहा है. छिंदवाड़ा से काग्रेस नेता कमलनाथ अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं.

बीजेपी के शुरुआती रुझान में बहुमत मिलने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट लिखा और कहा, 'भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय' आज मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है. भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2023 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).