Maharashtra: जेल में बंद मंत्री नवाब मलिक को बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग और आपराधिक साजिश में शामिल होने के सबूत को PMLA कोर्ट ने माना सही
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ ईडी के आरोपपत्र पर विशेष पीएमएलए अदालत ने संज्ञान लिया है. कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया इस बात के सबूत हैं कि वह कुर्ला में गोवावाला परिसर पर कब्जा करने के लिए अन्य के साथ सीधे और जानबूझकर मनी लॉन्ड्रिंग और आपराधिक साजिश में शामिल थे.
विशेष ‘धन शोधन निवारण अधिनियम’ (पीएमएलए) अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ ईडी के आरोपपत्र पर संज्ञान लिया और कहा कि प्रथम दृष्टया इस बात के सबूत हैं कि वह कुर्ला में गोवावाला परिसर पर कब्जा करने के लिए अन्य के साथ सीधे और जानबूझकर मनी लॉन्ड्रिंग और आपराधिक साजिश में शामिल थे.
बीते हफ्ते मुंबई की एक विशेष अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को चिकित्सकीय आधार पर अस्थायी जमानत देने से इनकार कर दिया था, लेकिन उन्हें एक निजी अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी थी. अदालत ने मलिक को उस चिकित्सक के पास नहीं ले जाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को फटकार भी लगाई, जो शुरू से उनका (मलिक का) इलाज कर रहे हैं. मलिक ने दावा किया था कि वह गुर्दे की बीमारी से पीड़ित हैं.
गौरतलब है कि ईडी ने मुंबई अंडरवर्ल्ड, भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहीम और उसके साथियों की गतिविधियों से जुड़े धन शोधन के एक मामले में 23 फरवरी को धन शोधन (निवारण) अधिनियम (पीएमएलए) के तहत नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था. वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं.
Special PMLA court took cognisance of ED's chargesheet against Maharashtra Min Nawab Malik& said there is prima facie evidence to indicate that he was directly &knowingly involved in money laundering & criminal conspiracy with others to usurp Goawala compound in Kurla
(File Pic) pic.twitter.com/wbguvEedu6
— ANI (@ANI) May 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

