देश

Mayawati React On Bharat Ratna: बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार से की बड़ी मांग, कहा- कांशीराम को भी मिले भारत रत्न- (Watch Tweet)

मायावती ने कहा कि दलित व उपेक्षितों के मसीहा कांशीराम ने भी समाज के लिए कम संघर्ष नहीं किया है. बसपा मांग करती है कि उन्हें भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाए.

Mayawati React On Bharat Ratna: बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार से की बड़ी मांग, कहा- कांशीराम को भी मिले भारत रत्न- (Watch Tweet)
(Photo Credits Wikipedia/TW)

Mayawati React On Bharat Ratna: केंद्र की मोदी सरकार ने देश के दो पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व नरसिम्हा राव और कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का एलान किया है. इसे लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल साइट 'X' पर लिखा- भाजपा सरकार द्वारा जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया उन्हें बधाई, लेकिन इस मामले में दलित हस्तियों का तिरस्कार एवं उपेक्षा करना सही नहीं है। बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर को लंबे इंतजार के बाद वीपी सिंह की सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया था. दलित व उपेक्षितों के मसीहा कांशीराम ने भी समाज के लिए कम संघर्ष नहीं किया है. बसपा मांग करती है कि उन्हें भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाए. आशा है केंद्र सरकार इस ओर भी जरूर ध्यान देगी.

देखें ट्वीट- 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).