देश

Manik Saha Tripura New CM: माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के अगले सीएम, चुने गए BJP विधायक दल का नेता

माणिक साहा को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुँचेगा: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव'

Manik Saha Tripura New CM: माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के अगले सीएम, चुने गए BJP विधायक दल का नेता
माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए सीएम (Photo Credits ANI)

Manik Saha Tripura New CM: बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद कयास लगाये जा रहे रहे थे कि पार्टी किसे त्रिपुरा की जिम्मेदारी देती हैं. लेकिन बिप्लब देब के इस्तीफे के कुछ ही समय बाद यह साफ हो गए कि पार्टी मणिक साहा (Manik Saha) को राज्य का अगला सीएम बनना चाहती है. पार्टी के इस फैसले के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक में भी साहा के नाम पर मुहर लगी. हालांकि बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद कई नामों की चर्चा चल रही थी, जिसमें मणिक साहा का नाम भी शामिल था. आखिरकार तमाम नेताओं ने साहा को ही विधायक दल का नेता चुना. जिसके बाद अब वो जल्द शपथ लेकर सीएम का पद की कमान संभालेंगे.

वहीं मणिक साहा को बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Union Minister Bhupendra Yadav) ने दी बधाई दी है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि माणिक साहा को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा.

 

ANI Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2022 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).