Maharashtra: 'हम इन चोरों का पर्दाफाश करने वाले हैं', चुनाव चिन्ह छिनने पर बोले संजय राउत
संजय राउत ने कहा कि हमारा जो धनुष-बाण (चुनाव चिन्ह) है, उसकी चोरी हो गई है. इस चोरी में कौन-कौन शामिल है, हम उसकी जांच करेंगे और उन चोरों के बारे में जनता को जागरूक भी करेंगे.
Maharashtra: चुनाव आयोग के फैसले पर उद्वव गुट के नता संजय राउत ने कहा कि हमारा जो धनुष-बाण (चुनाव चिन्ह) है, उसकी चोरी हो गई है. इस चोरी में कौन-कौन शामिल है, हम उसकी जांच करेंगे और उन चोरों के बारे में जनता को जागरूक भी करेंगे. दूसरे चुनाव चिन्ह पर हमारी पार्टी में चर्चा हो रही है.
उन्होंने कहा "बीजेपी शिवसेना पर वोट के लिए उसके नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रही है. अब वे वोट के लिए बालासाहेब के नाम का इस्तेमाल करेंगे. इसके लिए उन्होंने हमारा 'धनुष-बाण' चुराया है. शिवसेना कोई साधारण पार्टी नहीं है, हम हमेशा रहेंगे और भविष्य में फिर से सत्ता में आएंगे."
दरअसल चुनाव आयोग ने शुक्रवार को ‘शिवसेना’ नाम और ‘धनुष-बाण’ चिह्न शिंदे नीत खेमे को आवंटित कर दिया. ये पहला मौका है, जब ठाकरे परिवार ने पार्टी पर अपना नियंत्रण खो दिया है, जिसकी स्थापना बाल ठाकरे ने 1966 में की थी.
BJP is blaming Shiv Sena for using its name for votes. Now they will use Balasaheb's name for vote. For this, they have stolen our 'bow & arrow'. Shiv Sena is not an ordinary party, we will remain forever and will again come into power in future: Sanjay Raut, Thackeray faction
— ANI (@ANI) February 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

