Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में चल रही सियासी गहमागहमी के बीच मातोश्री में उद्धव ठाकरे की शरद पवार के साथ बैठक हो रही है. इस बैठक में एनसीपी चीफ शरद पवार के अलावा अजीत पवार, जयंत पाटिल और प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद हैंं. उद्धव ठाकरे के घर के बाहर सड़क पर हजारों शिवसैनिक उनके समर्थन में जुट गए हैं. वह उद्धव के समर्थन में नारे लगा रहे हैं. शिवसैनिक बैंड-बाजे के साथ उनके घर के बाहर जुट रहे हैं. बसों में भरकर वहां पहुंच रहे हैं. शिवसेना ने कल दोपहर एक बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है.
#WATCH | Shiv Sena workers gather outside Matoshree (Thackeray residence) in Mumbai as a meeting between CM Uddhav Thackeray and NCP leaders, including party chief Sharad Pawar, gets underway. #MaharashtraCrisis pic.twitter.com/8CqYEumYTc
— ANI (@ANI) June 24, 2022
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY