Lok Sabha Election Result 2024: शुरुआती रुझानों में NDA 78 तो इंडिया गठबंधन 49 सीट पर आगे, वोटों की गिनती जारी
लोकसभा चुनाव में अब नतीजों का वक्त आ गया है. सुबह 8 बजे मतगणना जारी है. सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती की जा रही है. शुरुआती रुझानों में NDA 78 तो इंडिया गठबंधन 49 सीट पर आगे, वोटों की गिनती जारी
लोकसभा चुनाव में अब नतीजों का वक्त आ गया है. सुबह 8 बजे मतगणना जारी है. सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती की जा रही है. शुरुआती रुझानों में NDA 78 तो इंडिया गठबंधन 49 सीट पर आगे, वोटों की गिनती जारी
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 16 मार्च को किया गया था. चुनाव सात चरणों में कराए गए थे. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हुई थी. इसके बाद 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग हुई. दिल्ली समेत 20 राज्यों में एक ही चरण में चुनाव कराए गए थे.
महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में वोट डाले गए थे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सभी सातों चरणों में वोटिंग हुई. कर्नाटक, राजस्थान, त्रिपुरा और मणिपुर में दो चरणों में, छत्तीसगढ़ और असम में तीन चरणों में और ओडिशा, मध्य प्रदेश और झारखंड में चार चरणों में वोटिंग हुई थी. इस बार चुनाव में 543 सीटों के लिए 744 राजनीतिक पार्टियों से 8,360 उम्मीदवार मैदान में थे.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 08:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

