Kumar Vishwas Trolls Satyendra Jain: कुमार विश्वास ने केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की ली चुटकी, मंच पर फूटा ठहाका ‘बम’ (VIDEO)
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने 30 मई को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है. वे 9 जून तक एजेंसी की हिरासत में है. इसको लेकर प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने चुटकी ली और अपने एक कार्यक्रम में मंच पर से कहा "मैं तो दिल्ली से आया हूँ, अपने स्वास्थ का ख़ुद ही ध्यान रखना पड़ेगा, मंत्री तो जेल में है..!" जिसके बाद मंच पर जोरदार ठहाके लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली की आम आदमी सरकार पर इशारों-इशारों में निशाना साधा है. दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगी के परिसरों में 6 जून को की गई छापेमारी के दौरान PMLA के तहत 2.82 करोड़ रुपए नकद और 1.80 किलोग्राम वजन वाले 133 सोने के सिक्के जब्त किए गए. सत्येंद्र जैन को ईडी ने 30 मई को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था. वे 9 जून तक एजेंसी की हिरासत में है. इस मामले को लेकर प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने चुटकी ली और अपने एक कार्यक्रम में मंच से कहा "मैं तो दिल्ली से आया हूँ, अपने स्वास्थ का ख़ुद ही ध्यान रखना पड़ेगा, मंत्री तो जेल में है..!" जिसके बाद मंच पर जोरदार ठहाके लगे.
मैं तो दिल्ली से आया हूँ, अपने स्वास्थ का ख़ुद ही ध्यान रखना पड़ेगा, मंत्री तो जेल में है..! 😂😂
@DrKumarVishwas Epic One 🙈 pic.twitter.com/xOrjpC69V8
— Shalin! (@FemaleVishvas) June 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2022 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

