Karnataka Govt Formation: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, 20 मई को होगा शपथ समारोह
चार दिन तक चले मंथन के बाद सीएम चेहरा तय हुआ तो शपथ समारोह की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया. शपथ समारोह 20 मई को दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में होगा.
बेंगलुरु: कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. दोनों कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की. डिप्टी सीएम के साथ-साथ डीके शिवकुमार लोकसभा चुनाव तक कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे. चार दिन तक चले मंथन के बाद सीएम चेहरा तय हुआ तो शपथ समारोह की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया. शपथ समारोह 20 मई को दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में होगा.
कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीटें अपने नाम कीं, जबकि भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीटें जीतीं.
#WATCH | Bengaluru: Karnataka CM-designate Siddaramaiah and Deputy CM-designate DK Shivakumar met Governor Thaawarchand Gehlot today to stake claim to form the Government
The oath ceremony will take place at 12.30 pm on 20th May in Kanteerava Stadium, Bengaluru.
(Video Source:… pic.twitter.com/zwSoGlEOm7
— ANI (@ANI) May 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2023 10:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

