Karnataka Civic Polls: कर्नाटक निकाय चुनाव में बीजेपी का डंका, विजयपुरा की 35 में से 17 सीटें मिली जीत
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विजयपुरा के बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल और पार्टी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनावों में “अभूतपूर्व उपलब्धि” हासिल करने के लिए बधाई दी.
कर्नाटक: विजयपुरा नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने 35 में से 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. कोल्लेगल नगर पालिका परिषद उपचुनाव में भाजपा ने सात में से छह सीटों पर जीत हासिल की. विजयपुरा और कोल्लेगल में निकाय चुनाव 28 अक्टूबर को हुए थे और नतीजे सोमवार को घोषित किए गए.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विजयपुरा के बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल और पार्टी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनावों में “अभूतपूर्व उपलब्धि” हासिल करने के लिए बधाई दी.
इस चुनाव में कांग्रेस ने 10 सीटें जीतीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने दो और जद (एस) ने एक सीट, जबकि पांच निर्दलीय भी उत्तरी कर्नाटक के विजयपुरा में विजयी हुए.
Karnataka | BJP wins 17 out of 35 seats in Vijayapura municipal elections, emerging as the single-largest party. BJP won 6 in 7 seats in Kollegal city municipal council bypoll.
— ANI (@ANI) October 31, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

