देश

Brij Bhushan Sharan Singh Wrestlers Harassment Case: पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में हुई सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ अपनाया कड़ा रुख- VIDEO

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और यूपी के कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में सुनवाई हुई. इस दौरान दौरान दिल्ली पुलिस ने यात्रा और सीडीआर समेत अन्य दस्तावेज मांगने वाली बृजभूषण शरण सिंह की अर्जी का विरोध किया.

Brij Bhushan Sharan Singh Wrestlers Harassment Case: पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में हुई सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ अपनाया कड़ा रुख- VIDEO
Brijbhushan Singh - ANI

Brij Bhushan Sharan Singh Wrestlers Harassment Case: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और यूपी के कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में सुनवाई हुई. इस दौरान दौरान दिल्ली पुलिस ने यात्रा और सीडीआर समेत अन्य दस्तावेज मांगने वाली बृजभूषण शरण सिंह की अर्जी का विरोध किया. पुलिस ने कहा कि आरोपी दस्तावेज तलब करने की आड़ में दोबारा जांच की मांग कर रहा है, जिसका निर्देश नहीं दिया जा सकता है. इसके बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इसे 2 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया. बता दें, पिछली सुनवाई में कोर्ट ने 7 धाराओं के तहत आरोप तय किए थे. इस दौरान बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार दिया था. उन्होंने कहा था कि वह ट्रायल का सामना करेंगे. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें सुनवाई के दौरान मौजूद रहने का आदेश दिया था.

बृजभूषण सिंह पर अब 2 जुलाई को अगली सुनवाई

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2024 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).