देश

Maharashtra New Governor: पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे महाराष्ट्र के नए गवर्नर

महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने कुछ दिन पहले पद छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद कैप्टन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था.

Maharashtra New Governor: पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे महाराष्ट्र के नए गवर्नर

Maharashtra New Governor: पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) महाराष्ट्र के अगले गवर्नर होंगे. सूत्रों के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल बनाने का आदेश जारी कर दिया गया है. आपको बता दें कि कैप्टन कुछ समय पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भी बीजेपी में विलय कर दिया था.

महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने कुछ दिन पहले पद छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद कैप्टन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था. कैप्टन के पीएम नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध हैं. हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह को बीजेपी की 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2023 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).