First Look Of New Parliament Building: नए संसद भवन को वीडियो आया सामने, देखें कैसी बनी है लोकतंत्र की शानदार इमारत
पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले नए संसद भवन का वीडियो सामने आया है. तिकोने आकार में बना नया संसद भवन चार मंजिला है. ये पूरा कैम्पस 64,500 वर्ग मीटर के दायरे में फैला हुआ है.
दिल्ली: 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले नए संसद भवन को वीडियो सामने आया है. तिकोने आकार में बना नया संसद भवन चार मंजिला है. ये पूरा कैम्पस 64,500 वर्ग मीटर के दायरे में फैला हुआ है. इसकी लागत 1200 करोड़ रुपये है. संसद में लाउंज, कई सारे कमेटी रूम, डायनिंग एरिया और पार्किंग स्पेस भी है. लोकसभा सचिवालय ने बताया है कि नया संसद भवन रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ है. पीएम मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को इसकी आधारशिला रखी थी.
संसद भवन के तीन मेन गेट- ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्मा द्वार हैं. वीआईपी, सांसदों और विजिटर्स की एंट्री अलग-अलग गेट है. नए संसद भवन में लोकसभा के 888 और राज्यसभा के 300 सांसदों के बैठने की व्यवस्था की गई है. अगर दोनों सदनों की संयुक्त बैठक होती है तो एक समय में इसमें 1,280 सांसद बैठ सकते हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2023 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

