CM Yogi Mathura Visit Video: मथुरा में सीएम योगी ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें वीडियो
मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद वह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे.
CM Yogi Mathura Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बुधवार से अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद करने जा रहे हैं. खास बात ये है कि सीएम योगी चुनाव प्रचार अभियान का आगाज मथुरा से करेंगे. मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद वह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे.
#WATCH मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/JfHKliGezt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2024
यूपी में कब हैं चुनाव?
लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में पूरे होंग. यूपी की 80 विभिन्न सीटों पर बारी-बारी से सातों चरण में चुनाव होंगे. लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से होगी. वहीं, सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होगी. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे.
कब होंगे लोकसभा चुनाव?
- पहला चरण- 19 अप्रैल
- दूसरा चरण- 26 अप्रैल
- तीसरा चरण- 7 मई
- चौथा चरण- 13 मई
- पाचवां चरण - 20 मई
- छठा चरण- 25 मई
- सातवां चरण - 1 जून
- नतीजे- 4 जून
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

