CM चन्नी के ‘यूपी-बिहार के भईयों' वाले बयान पर भड़के नीतीश कुमार, बोले- क्या उन्हें पता है...
सीएम चन्नी ने कहा, 'यूपी, बिहार और दिल्ली के भइयों को पंजाब में घुसने नहीं देना है.' चन्नी के इस बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, क्या वे जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का कितना योगदान है और कितने (वहां) रह रहे हैं? मैं हैरान हूं कि लोग इस तरह के बयान कैसे देते हैं.
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों की जद्दोजहद जारी है. इस बीच सूबे के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर सियासत गर्म हो गई है. कांग्रेस ने यहां पंजाब बनाम बाहरी को मुद्दा बनाने की कोशिश की तो वह निशाने पर आ गई. सीएम चन्नी ने कहा, 'यूपी, बिहार और दिल्ली के भईयों को पंजाब में घुसने नहीं देना है.'
चन्नी के इस बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, क्या वे जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का कितना योगदान है और कितने (वहां) रह रहे हैं? मैं हैरान हूं कि लोग इस तरह के बयान कैसे देते हैं.
Do they know how much is the contribution of people of Bihar in Punjab and how many are living (there)?... I am stunned how people make such statements: Bihar CM Nitish Kumar on Punjab CM Charanjit Singh Channi's reported remark 'Don't let UP, Bihar ke bhaiya enter Punjab' pic.twitter.com/cj047dyNQP
— ANI (@ANI) February 17, 2022
सीएम चन्नी का यह बयान कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है. पंजाब में पार्टी को भले ही इस बयान से फायदा हो जाए लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता इस बयान के लिए कांग्रेस को सबक सिखा सकती है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2022 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

