Punjab New CM: चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी
अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है. पार्टी हाईकमान की तरफ से काफी विचार विमर्श के बाद कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्य का नया सीएम बनाने को लेकर फैसला लिया है. चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी हैं
अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. अब तक इस रेस में सबसे आगे कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा का नाम चल रहा था. लेकिन मुख्यमंत्री की लड़ाई में चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने बाजी मारने में कामयब हुए हैं. हाईकमान ने चन्नी को राज्य का नया सीएम बनाने को लेकर फैसला लिया है. चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री चुने जाने को लेकर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी हैं. बता दें कि कि चरणजीत सिंह चन्नी को हाईकमान की तरफ से सीएम पद का चेहरा चुने जाने के बाद सरकार बनाने के लिए चन्नी राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद समय मांगेगे. समय मिलने के बाद कहा जा रहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी कल मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.
It gives me immense pleasure to announce that Sh. #CharanjitSinghChanni has been unanimously elected as the Leader of the Congress Legislature Party of Punjab.@INCIndia @RahulGandhi @INCPunjab pic.twitter.com/iboTOvavPd
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) September 19, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2021 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

