देश

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, विभागों के बंटवारे का फॉर्मूला तय

कैबिनेट विस्तार जल्दी होने वाला है क्योंकि शिंदे गुट और बीजेपी के बीच मंत्रियों के नाम और उनके विभागों के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो चुका है. अब तक अंदरूनी खींचतान की वजह से कैबिनेट विस्तार टला हुआ था, जिसका रास्ता अब साफ हो चुका है.

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, विभागों के बंटवारे का फॉर्मूला तय
देवेंद्र फडणवीस व एकनाथ शिंदे, (Photo Credits : Twitter)

Expansion In Maharashtra Cabinet : सीएम एकनाथ शिंदे  (CM Eknath Shinde) ने कहा कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के गठन (Maharashtra Cabinet Expansion) के लिए मंत्रालयों का आवंटन जल्द से जल्द तय किया जाएगा. हम डिप्टी सीएम के साथ मिलकर राज्य के विकास पर काम कर रहे हैं.

महाराष्ट्र में सरकार गठन को करीब एक महीना होने के जा रहा है लेकिन अब तक शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार तक नहीं हो पाया है. एकनाथ शिंदे गुट के सहयोग से बनी सरकार में बीजेपी की ओर से देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम का पद संभाल रहे हैं और शिंदे को मुख्यमंत्री पद मिला है.

बीजेपी के सूत्रों से हवाले से जानकारी मिली है कि कैबिनेट विस्तार जल्दी होने वाला है क्योंकि शिंदे गुट और बीजेपी के बीच मंत्रियों के नाम और उनके विभागों के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो चुका है. अब तक अंदरूनी खींचतान की वजह से कैबिनेट विस्तार टला हुआ था, जिसका रास्ता अब साफ हो चुका है. शिंदे गुट और BJP से कितने-कितने नेता मंत्री बनेंगे और उन पर कौन सी जिम्मेदारी होगी, इस बात को लेकर संभवत: सहमति बन चुकी है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).