MP Elections 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए BJP ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, नरेंद्र सिंह तोमर समेत 3 केंद्रीय मंत्री और 4 सांसदों को दिया टिकट
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. बीजेपी ने एमपी चुनाव में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है. तोमर दिमनी सीट से चुनाव लड़ेंगे.
MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. बीजेपी ने एमपी चुनाव में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है. तोमर दिमनी सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं बीजेपी ने एमपी चुनाव के लिए दो और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल को भी टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों में कई सांसद भी शामिल हैं. जिन्हें बीजेपी मध्य प्रदेश के चुनाव में टिकट दिया है. पार्टी ने जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है. उनमें कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल, गणेश सिंह, राकेश सिंह, रीति पाठक और सांसद उदयप्रताप सिंह के नाम शामिल हैं. बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में टिकट देकर मैदान में उतारा है.
भारतीय जनता पार्टी इससे पहले पिछले महीने 17 अगस्त को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. पहली सूची में भी 39 उम्मीदवारों के नाम थे. राज्य में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं. जिन सीटों के लिए बीजेपी को अभी और उम्मीदवारों की सूची जारी है.
Tweet:
BJP releases the second list of 39 candidates for the upcoming Madhya Pradesh elections. pic.twitter.com/jEWLNdVaSn
— ANI (@ANI) September 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

