त्रिपुरा विधानसभा में BJP MLA के पोर्न देखने का मामला, 5 विधायक निलंबित, विपक्ष का वॉकआउट
मार्च 2023 में विधानसभा सत्र के दौरान बीजेपी विधायक नाथ सदन के अंदर अपने मोबाइल पर कथित तौर पर पोर्न वीडियो देखते हुए पकड़े गए थे. बीजेपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विपक्ष के विधायकों ने नारे लगाए.
त्रिपुरा विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी विधायकों ने सदन में बीजेपी विधायक जादब लाल नाथ द्वारा पिछले सत्र में कथित तौर पर पोर्न वीडियो देखने का मामला उठाया. विपक्षी दल के नेता अनिमेष देबबर्मा ने बीजेपी विधायक नाथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अपने स्थगन प्रस्ताव की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी.
बीजेपी विधायक नाथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विपक्ष के विधायकों ने नारे लगाए. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सेन ने बजट कार्यवाही के दौरान "गड़बड़ी पैदा करने" के लिए सीपीआई (एम) विधायक नयन सरकार, कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन और तीन टिपरा मोथा विधायकों को सदन से दिन भर के लिए निलंबित कर दिया. इस फैसले का विरोध करते हुए सीपीआई (एम), टिपरा मोथा और कांग्रेस के अन्य सभी विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया.
मार्च 2023 में विधानसभा सत्र के दौरान बीजेपी विधायक नाथ सदन के अंदर अपने मोबाइल पर कथित तौर पर पोर्न वीडियो देखते हुए पकड़े गए थे.
त्रिपुरा विधानसभा में बीजेपी विधायक के पोर्न देखने का मामला: 5 विधायक निलंबित, विपक्ष का वॉकआउट
पूरी ख़बर- https://t.co/aDVd4RtDJj pic.twitter.com/msLrJYSvio
— BBC News Hindi (@BBCHindi) July 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

