Bangladeshi Intruders Marrying Adivasi Women: बांग्लादेशी घुसपैठिए आते हैं और आदिवादी महिलाओ से करते है शादी, लगातार बढ़ रही है उनकी आबादी- BJP सांसद निशिकांत दुबे
बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के कुछ इलाकों में जनसंख्या का संतुलन बिगड़ने का दावा किया और सरकार से आग्रह किया कि एनआरसी लागू की जाए ताकि बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर किया जा सके. दुबे ने कहा, ‘‘बांग्लादेशी घुसपैठिये आते हैं और आदिवासी महिलाओं से शादी करते हैं. वहां उनकी आबादी लगातार बढ़ रही है. यह हिंदू और मुसलमान का विषय नहीं है.’’
बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के कुछ इलाकों में जनसंख्या का संतुलन बिगड़ने का दावा किया और सरकार से आग्रह किया कि एनआरसी लागू की जाए ताकि बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर किया जा सके. उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया. दुबे ने कहा, ‘‘बांग्लादेशी घुसपैठिये आते हैं और आदिवासी महिलाओं से शादी करते हैं. वहां उनकी आबादी लगातार बढ़ रही है. यह हिंदू और मुसलमान का विषय नहीं है.’’ बीजेपी सांसद ने दावा किया, ‘‘ममता बनर्जी जब सांसद थीं तो उन्होंने संसद में कम से कम 10 बार कहा था कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण पूरे बंगाल में जनसंख्या का अनुपात बदल रहा है. लेकिन जबसे वह मुख्यमंत्री बनी हैं तब से बांग्लादेशी घुसपैठियों की आबादी लगातार बढ़ रही है.’’
देखें वीडियो-
बांग्लादेशी घुसपैठिए आते है और आदिवादी महिलाओ से शादी करते है। उनकी आबादी लगातार बढ़ रही है बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे
"यह झारखंड के आदिवासियों से जुड़ा विषय है, लेकिन यह पश्चिम बंगाल, बिहार का भी मुद्दा है"@BJP4Bihar #WestBengal | #ParliamentSession |… pic.twitter.com/skfojHqtU4
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) December 7, 2023
उन्होंने कहा, ‘‘यह झारखंड के आदिवासियों से जुड़ा विषय है, लेकिन यह पश्चिम बंगाल, बिहार का भी मुद्दा है.’’ दुबे ने केंद्र सरकार से आग्रह किया, ‘‘एनआरसी लागू कीजिए, बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाइए. कम से कम झारखंड राज्य के आदिवासियों को बचाइए.’’
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 09:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

