Maharashtra Politics: अजित पवार के खेमे में सेंध, शपथ ग्रहण में मौजूद NCP सांसद अमोल कोल्हे लौटें, कहा- मै शरद पवार के साथ- Watch Tweet
एनसीपी नेता अजित पवार को महाराष्ट्र सरकार में उप मुख्यमंत्री की शपथ लिए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि उनके खेमे में सेंध लग गई है. एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे ने अपना पाला बदलते हुए एनसीपी में शरद पवार के साथ वापस आ गए हैं.
Maharashtra Politics: एनसीपी नेता अजित पवार को महाराष्ट्र सरकार में उप मुख्यमंत्री की शपथ लिए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि उनके खेमे में सेंध लग गई है. एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे ने जो रविवार को अजित पवार के साथ राजभवन में शपथ ग्रहण में शामिल हुए थे. उन्होंने अपना पाला बदलते हुए एनसीपी में शरद पवार के साथ वापस आ गए हैं. कोल्हे ने ट्वीट कर एक वीडियो भी श्येर किया हैं. लिखा, जब दिल और दिमाग में जंग हो तो दिल की सुनो। शायद दिमाग कभी कभी नैतिकता भूल जाता है … पर दिल कभी नहीं.
कोल्हे का पाला बदलना अजित पवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. क्योंकि सांसद अमोल कोल्हे के शरद पवार के साथ वापस आने के बाद से दूसरे अन्य कुछ नेताओं के शरद पवार के साथ आने की आशंका बढ़ गई है. ऐसे होता है तो शरद पवार की पार्टी एनसीपी कानूनी तौर पर अजित पवार नहीं बल्कि शरद पवार के पास ही रहेगी.
Tweet:
जब दिल और दिमाग में जंग हो तो दिल की सुनो। शायद दिमाग कभी कभी नैतिकता भूल जाता है … पर दिल कभी नहीं।#मी_साहेबांसोबत @NCPspeaks @PawarSpeaks @Jayant_R_Patil @supriya_sule @Awhadspeaks @TV9Marathi @SakalMediaNews @abpmajhatv @mataonline @SaamanaOnline @SarkarnamaNews @thodkyaat… pic.twitter.com/2kAhkkfnjd
— Dr.Amol Kolhe (@kolhe_amol) July 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2023 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

