Rajasthan Elections: AAP ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने शनिवार को 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है. वहीं इससे पहले आम आदमी पार्टी पहली सूचनी जारी कर चुकी है
Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने शनिवार को 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है. पार्टी द्वारा जारी सूची में मनीष शर्मा को बीकानेर पश्चिम, डॉ. संजू बाला को रतनगढ़, झाबर सिंह खीचड़ को सीकर, रामेश्वर प्रसाद सैनी को शाहपुरा, हेमन्त कुमार कुमावत को चौमू, जबकि अर्चित गुप्ता को सिविल लाइंस से टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 23 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. इनमें बीकानेर वेस्ट, रतनगढ़, सीकर, शाहपुरा, चौमू, सिविल लाइन्ंस, बस्सी, बहरोड़, रामगढ़, नंदबाई, करौली, सवाई माधोपुर समेत कई 23 सीटें शामिल हैं.
25 नवंबर को डाले जाएंगे वोट:
राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 3 दिसम्बर को की जाएगी. उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे.
Tweet:
Aam Aadmi Party announces second list of 21 candidates for Rajasthan Assembly elections pic.twitter.com/HH5z2xISY2
— ANI (@ANI) October 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2023 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

