मुंबई में COVID-19 सेल्फ टेस्ट किट खरीदने के लिए देना होगा आधार कार्ड, मेयर किशोरी पेडनेकर ने किया ऐलान
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर (Mumbai Mayor Kishori Pednekar) ने कहा कि अब से सेल्फ-टेस्ट किट खरीदने वाले हर व्यक्ति को केमिस्ट को अपना आधार कार्ड देना होगा. आधार शख्स के रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए लिया जाएगा. यदि कोई पॉजिटिव होता है तो उन्हें अधिकारियों को सूचित करना चाहिए और इसे ऑनलाइन अपडेट करना चाहिए.
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर (Mumbai Mayor Kishori Pednekar) ने कहा कि अब से सेल्फ-टेस्ट किट खरीदने वाले हर व्यक्ति को केमिस्ट को अपना आधार कार्ड देना होगा. आधार शख्स के रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए लिया जाएगा. यदि कोई पॉजिटिव होता है तो उन्हें अधिकारियों को सूचित करना चाहिए और इसे ऑनलाइन अपडेट करना चाहिए.
मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से नौ लोगों की मौत हो गई, जो 11 अगस्त 2021 के बाद से एक दिन में मृतकों की सबसे अधिक संख्या है. इसके अलावा संक्रमण के 11,317 नए मामले सामने आए. बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) के बुलेटिन में कहा गया है कि नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 9,81,306 हो गई जबकि मृतकों की कुल तादाद 16,435 तक पहुंच गई है. मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई है. शहर में गुरुवार को संक्रमण के 13,702 मामले सामने आए थे.
We have decided that everyone purchasing self-test kits will have to provide their Aadhar cards to the chemists to maintain a record. If anyone tests positive they must inform the authorities and update this online: Mumbai Mayor Kishori Pednekar pic.twitter.com/PJciE1oiQW
— ANI (@ANI) January 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

