देश

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी आज वाराणसी दौरे पर, 1784 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

पीएम मोदी आज वाराणसी दौरे पर है. वाराणसी पहुंचने के पर प्रधानमंत्री सबसे पहले सुबह करीब 10:30 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे 1780 करोड़ रु. से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी आज वाराणसी दौरे पर, 1784 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
PM Modi (Photo: PTI)

PM Modi Varanasi Visit: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज वाराणसी दौरे पर है. वाराणसी पहुंचने के पर प्रधानमंत्री सबसे पहले सुबह करीब 10:30 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में 1780 करोड़ रु. से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

पीएम बनारस में देश के पहले सार्वजनिक परिवहन रोपवे की आधारशिला रखेंगे. पीएम वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर इसका शिलान्यास करेंगे. रोपवे बनने के बाद काशी विश्वनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान हो जाएगी. रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पर्यटक कुछ ही मिनटों में गोदौलिया पहुंच जाएंगे और फिर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2023 07:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).