Shivshakti At Moon: चंद्रयान-3 जहां उतरा, उस जगह को अब 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा, पीएम मोदी ने की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा, उस स्थान को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा खत्म करने के बाद आज शनिवार को स्वदेश लौट आए हैं. वह ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे हैं. चंद्रयान 3 की सफलता की बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो ISRO कमांड सेंटर के मीटिंग हॉल पहुंचे. यहां उन्होंने वैज्ञानिकों से मुलाकात की. पीएम ने इसरो प्रमुख को गले लगाकर पीठ थपथपाई.
चांद पर शिवशक्ति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा, उस स्थान को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा. पीएम मोदी ने कहा- 23 अगस्त का वो दिन... वो एक एक सेकेंड बार बार घूम रहा है. टच डाउन कन्फर्म हुआ. जिस तरह इसरो सेंटर से लेकर देशभर में लोग उछल उठे, वो दृश्य कौन भूल सकता है. कुछ स्मृतियां अमर हो जाती है. वो पल अमर हो गया. वो पल इस सदी के लिए प्रेरणादायी हो गया है.
The spot where Chandrayaan-3’s moon lander landed, that point will be known as ‘Shivshakti’, announces Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/L9f9OmATbU
— ANI (@ANI) August 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2023 08:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

