Watch Free Movie: 15 अगस्त को सभी मल्टीप्लेक्स में फ्री में दिखाई जाएंगी ये फिल्में, नहीं खरीदनी पड़ेगी टिकट
लखनऊ में इस बार स्वतंत्रता दिवस को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. 15 अगस्त को लखनऊ में फिल्में मुफ्त दिखाई जाएंगी.
15 August, Independence Day 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस बार स्वतंत्रता दिवस को लेकर खास तैयारियां की गई हैं. 15 अगस्त को लखनऊ में फिल्में मुफ्त दिखाई जाएंगी. यहां सभी मल्टीप्लेक्स में देशभक्ति की फिल्में लगेंगी. ये फिल्में देखने के लिए दर्शकों को टिकट नहीं खरीदनी पड़ेगी. इसको लेकर लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने आदेश जारी किया है.
जिलाधिकारी ने मुफ्त में फिल्में दिखाने को लेकर जो आदेश जारी किया है, उसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय पर्व 'स्वतन्त्रता दिवस- 2023' पर बीते साल की तरह इस वर्ष भी जिले में संचालित मल्टीप्लेक्सेज में देशभक्ति की फिल्मों का निःशुल्क प्रदर्शन किया जाएगा. मल्टीप्लेक्सेज में स्कूल के बच्चों और जन सामान्य के लिए हिंदी फीचर फिल्म का निशुल्क प्रदर्शन पहले आओ- पहले पाओ (First come first serve) के आधार पर होगा.
लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को फिल्में मुफ्त दिखाई जाएंगी. सभी मल्टीप्लेक्स में देशभक्ति की फिल्में लगेंगी.
दर्शकों को टिकट नहीं खरीदनी पड़ेगी. DM ने जारी किए आदेश
निशुल्क प्रदर्शन पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर होगा. pic.twitter.com/klcysB2Eg5
— Shubham Rai (@shubhamrai80) August 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2023 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

