कोरोना वैक्सीन की वेस्टेज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 10% से ज्यादा, यूपी भी पीछे नहीं
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कीइस दौरान उन्होंने कहा कि हमें वैक्सीन डोज व्यर्थ होने की समस्या को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए. तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में वैक्सीन वेस्टेज 10% से ज़्यादा है और उत्तर प्रदेश में भी वैक्सीन वेस्टेज करीब इतना ही है. वैक्सीन वेस्टेज की राज्यों में समीक्षा होनी चाहिए.
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि देश में वैक्सीनेशन की गति लगातार बढ़ रही है. हम एक दिन में 30 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने के आंकड़े को भी पार कर चुके हैं. लेकिन इसके साथ ही हमें वैक्सीन खराब होने की समस्या को बहुत गंभीरता से लेना है. उन्होंने कहा कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में वैक्सीन वेस्टेज 10 फीसदी से ज़्यादा है और उत्तर प्रदेश में भी वैक्सीन वेस्टेज करीब इतना ही है. मुख्यमंत्रियों से बोले पीएम मोदी- जनता को बिना पैनिक किए COVID-19 पर करें प्रहार, ‘सेकंड पीक’ रोकने के लिए तत्काल लें एक्शन
Over 10% vaccine wastage in Telangana & Andhra Pradesh. Vaccine wastage in UP is almost the same. It should be reviewed in states that why's vaccine wastage happening? Monitoring must be done every evening & pro-active people should be contacted so that there's no wastage: PM pic.twitter.com/d8TGo4CmHY
— ANI (@ANI) March 17, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2021 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

