देश

Odd-Even Rule in Delhi: प्रदूषण के चलते दिल्ली में फिर लौटा ऑड-ईवन, 13 से 20 नवंबर तक सख्त नियम लागू

दिल्ली में एक बार फिल ऑड-ईवन लागू होने जा रहा है. बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली सरकार ने 13-20 नवंबर तक इसे लागू करने का फैसला किया है.

Odd-Even Rule in Delhi: प्रदूषण के चलते दिल्ली में फिर लौटा ऑड-ईवन, 13 से 20 नवंबर तक सख्त नियम लागू

Delhi Odd-Even Rule 2023: दिल्ली में एक बार फिल ऑड-ईवन लागू होने जा रहा है. बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली सरकार ने 13-20 नवंबर तक इसे लागू करने का फैसला किया है. सरकार के फैसले के मुताबिक, BS 3 पेट्रोल और BS 4 डीजल कार पर बैन जारी रहेगा. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है, "वायु प्रदूषण को देखते हुए ऑड-ईवन वाहन प्रणाली 13 से 20 नवंबर तक एक सप्ताह के लिए लागू रहेगी..."

क्या है ऑड-ईवन स्कीम

दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों पर वाहनों के लिए ऑड-ईवन स्कीम लागू करती रही है. नवंबर और दिसंबर महीने में ऑड-ईवन स्कीम को कई बार लागू किया जा चुका है. इसमें सम (Even) तारीख वाले दिन सम नंबर के वाहन चलाने का प्रविधान है, जबकि विषम (Odd) वाले दिन विषम नंबर की गाड़ियों को सड़क पर उतारने की अनुमति होती है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2023 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).