देश

Obnoxious Facebook Messages to Woman Judge: वकील ने महिला जज को फेसबुक पर भेजे आपत्तिजनक मैसेजेस, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में एक वकील के खिलाफ कथित तौर पर महिला जज का पीछा करने, आपत्तिजनक टिप्पणी करने, जातिसूचक गालियां देने और फेसबुक पर आपत्तिजनक मैसेजेस भेजने के लिए अवमानना नोटिस जारी किया है.

Obnoxious Facebook Messages to Woman Judge: वकील ने महिला जज को फेसबुक पर भेजे आपत्तिजनक मैसेजेस, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस
इलाहाबाद हाईकोर्ट (Photo: Wikimedia commons)

Obnoxious Facebook Messages to Woman Judge: इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने हाल ही में एक वकील के खिलाफ कथित तौर पर महिला जज (Woman Judge) का पीछा करने, आपत्तिजनक टिप्पणी करने, जातिसूचक गालियां देने और फेसबुक पर आपत्तिजनक मैसेजेस (Obnoxious Facebook Messages) भेजने के लिए अवमानना नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि वकील अभय प्रताप ने कथित तौर पर महिला जज को उनके फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक, परेशान करने वाले और अभद्र संदेश भेजे थे. महिला अधिकारी द्वारा अवमानना करने वाले को सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने के बाद वो उनके कोर्ट में आने लगा. वो कोर्ट में बैठकर लगातार महिला जज को देखता रहता, भले ही उसके पास वहां कोई काम न हो. महिला जज ने कहा कि उनके लिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो गया और कोई अन्य विकल्प न होने के कारण उन्होंने वकील के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कोर्ट ने वकील को अवमानना नोटिस जारी किया है.

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).