VIDEO: लखनऊ के चिनहट तालाब में डूबी कर, हाईकोर्ट के दो वकीलों की मौत; जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ के चिनहट इलाके में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक कार तालाब में डूब गई. हादसे में कार में बैठे दो अधिवक्ताओं की जान चली गई.
High court Lawyers Death: लखनऊ के चिनहट इलाके में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक कार तालाब में डूब गई. हादसे में कार में बैठे दो अधिवक्ताओं की जान चली गई. पुलिस को शनिवार तड़के नौबस्ता कला गांव के ग्रामीणों ने जानकारी दी, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ. तालाब से दो शवों को निकाला गया, जो कि 40 वर्षीय कुलदीप कुमार अवस्थी और 37 वर्षीय शशांक सिंह थे. दोनों ही हाईकोर्ट के अधिवक्ता थे. एसीपी विभूति खंड ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे की वजह की जांच की जा रही है. पुलिस जल्द ही हादसे के कारणों का खुलासा करेगी.
ये भी पढें: Lucknow Road Accident: लखनऊ में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, सात घायल
चिनहट तालाब में कार डूबने से दो अधिवक्ताओं की मौत
लखनऊ में तालाब में डूबी कार, हाई कोर्ट के दो वकीलों की मौत !!
मृतकों की पहचान शशांक सिंह उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र संजय कुमार सिंह निवासी बहेड़ा हाउस नघीता मार्ग, हरदोई व दूसरा कुलदीप कुमार अवस्थी उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार निवासी 213 कौशलपुरी आवास समिति खरगापुर थाना… pic.twitter.com/UQe8mGsT6p
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) February 1, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

