देश

Google Saves Man Life: युवक ने गूगल पर सर्च किया सुसाइड का तरीका, अलर्ट के बाद तुरंत बचाने आ गई मुंबई पुलिस

मुंबई में एक शख्स की जान गूगल ने बचाई. दरअसल एक युवक ने गूगल पर आत्महत्या के बारे सर्च किया तो मुंबई पुलिस बचाने को पहुंच गई. युवक ने जैसे ही सुसाइड के लिए आसान तरीके की खोज की वैसे इंटरनेट पर नजर रखने वाली संस्था इंटरपोल ने मुंबई पुलिस को अलर्ट कर दिया.

Google Saves Man Life: युवक ने गूगल पर सर्च किया सुसाइड का तरीका, अलर्ट के बाद तुरंत बचाने आ गई मुंबई पुलिस
Google Play (Photo: Wikimedia Pixabay)

मुंबई में एक शख्स की जान गूगल ने बचाई. दरअसल एक युवक ने गूगल पर आत्महत्या के बारे सर्च किया तो मुंबई पुलिस बचाने को पहुंच गई. युवक ने जैसे ही सुसाइड के लिए आसान तरीके की खोज की वैसे इंटरनेट पर नजर रखने वाली संस्था इंटरपोल ने मुंबई पुलिस को अलर्ट कर दिया. क्राइम ब्रांच को जैसे ही यह अलर्ट प्राप्त हुआ वैसे ही मुंबई पुलिस सक्रिय हो गई. क्राइम ब्रांच के कर्मियों ने दो घंटे के भीतर उस व्यक्ति को ढूंढ लिया और उसकी जान बचा ली और फिर उसकी काउंसलिंग की.

इंटरपोल द्वारा साझा किए गए शख्स के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया. शख्स मलाड पश्चिम के मालवणी में रहता है और मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).