देश

Mumbai Local Train Update: मुंबई की लोकल ट्रेनों में मनचलों की अब खैर नहीं, सेंट्रल रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगा Talk-Back System

मुंबई की सेंट्रल रेलवे में मनचलों की अब खैर नहीं है. क्योंकि मुंबई की लोकल ट्रेनों में महिला कोच में उनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने के बाद टॉक बैक सिस्टम लगा दिए गए है

Mumbai Local Train Update: मुंबई की लोकल ट्रेनों में मनचलों की अब खैर नहीं, सेंट्रल रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगा Talk-Back System

Talk-Back System Install In ladies Coach: मुंबई की सेंट्रल रेलवे में मनचलों की अब खैर नहीं है. क्योंकि मुंबई की लोकल ट्रेनों में महिला कोच में उनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने के बाद टॉक बैक सिस्टम लगा दिए गए है. जिस बटन को दबने के बाद इसका मैसेज सीधा ट्रेन के गार्ड को जाने के बाद बात करने के बाद मदद मांग सकती है. महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सेंट्रल रेलवे ने अब तक 151 ईएमयू रेक में से 80 रेक में इसकी लगा चुकी है. वहीं बचे हुए डब्बों में मार्च 2024 तक पूरी कर लेगी.

टॉक बैक प्रणाली की सुविधा महिला यात्रियों को आपात स्थिति के दौरान स्थानीय ट्रेन गार्ड से बात करने में सक्षम बनाएगी. इस सिस्टम में एक बटन होता है, जिसे इनबिल्ट माइक्रोफोन के माध्यम से गार्ड (वह जो ट्रेन के नॉन-ड्राइविंग छोर पर केबिन का प्रबंधन करता है) से बात करने के लिए दबाए जाने की आवश्यकता होती है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2023 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).