देश

Loudspeaker Row: MNS के 250 कार्यकर्ता हिरासत में, लाउडस्पीकर पर चला रहे थे हनुमान चालीसा

लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के 250 से अधिक कार्यकर्ताओं को अब तक हिरासत में लिया गया है.

Loudspeaker Row: MNS के 250 कार्यकर्ता हिरासत में, लाउडस्पीकर पर चला रहे थे हनुमान चालीसा
पुलिस (Photo Credit : Twitter)

Loudspeaker Row: लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के 250 से अधिक कार्यकर्ताओं को अब तक हिरासत में लिया गया है. आपको बता दें कि राज ठाकरे ने उद्धव सरकार को 4 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने कहा था कि मनसे के कार्यकर्ता उन सभी स्थानों पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, जहां लाउडस्पीकर से अजान की जाती है.

वहीं नासिक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी महेंद्र चौहान ने बताया कि राज ठाकरे के आह्वान के बाद मनसे के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नासिक सिटी में मस्जिद के आस-पास लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने के लिए उतरे थे. 6 कार्यकर्ता महेंद्रा सर्कल के पास हनुमान चालीसा बजाने वाले थे, जिनको हमने पकड़ लिया है.

पुणे की पुलिस ने MNS के सचिव अजय शिंदे को अन्य छह लोगों के साथ हिरासत में लिया. उन्होंने खलकर हनुमान मंदिर में महा आरती की थी. पुलिस ने बताया है कि निवारक कार्रवाई करते हुए उनको हिरासत में लिया गया है.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).