Modi Govt Covid Advisory To States: बेकाबू हो रहा कोरोना, केंद्र सरकार ने 8 राज्यों को लिखा पत्र, गाइडलाइन जारी
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन राज्यों को पत्र लिखकर सतर्कता बरतने को कहा है, जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.
Modi Govt Covid Advisory To States: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन राज्यों को पत्र लिखकर सतर्कता बरतने को कहा है, जहां कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र सहित आठ राज्यों के लिए गाइडलाइन जारी की है. मोदी सरकार ने राज्यों से कड़ी निगरानी रखने और संक्रमण के किसी भी उभरते प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की मांग की है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, हरियाणा और दिल्ली सरकार को पत्र लिखा है. स्वस्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार को देशभर में कोरोना के 11,692 नए मामले सामने आए हैं. 19 मरीजों की मौत भी हुई है.
Amid rising Covid cases, Centre asks eight states, including Uttar Pradesh, Tamil Nadu and Maharashtra, to maintain a strict watch and take pre-emptive action in any area of concern to control any emerging spread of infection
— Press Trust of India (@PTI_News) April 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2023 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

