देश

Mobile Game Addiction: मुंबई में पिता ने ऑनलाइन गेम खेलने से रोका, 16 साल बेट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ऑनलाइन गेमिंग की लती 16 साल के लड़के ने मलाड मालवानी इलाके में अपनी जान दे दी. मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मोबाइल गेम का आदी था. अक्सर, वह देर रात तक अपने मोबाइल पर गेम खेलता था.'

Mobile Game Addiction: मुंबई में पिता ने ऑनलाइन गेम खेलने से रोका, 16 साल बेट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Representational Image (File Photo)

Online Gaming Addicted  Boy Commits Suicide: मुंबई में एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर अपने पिता द्वारा मोबाइल पर गेम खेलने से रोकने पर आत्महत्या कर ली. ऑनलाइन गेमिंग की लती 16 साल के लड़के ने मलाड मालवानी इलाके में अपनी जान दे दी.  मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मोबाइल गेम का आदी था. अक्सर, वह देर रात तक अपने मोबाइल पर गेम खेलता था.'

गुरुवार रात करीब 11.30 बजे, बच्चा मोबाइल गेम खेल रहा था जब उसके पिता ने उसका फोन छीन लिया और उसे सो जाने के लिए कहा" "जवाब में, लड़के ने धमकी दी कि अगर उसे मोबाइल गेम नही खेलने दिया गया तो वह खुद को नुकसान पहुंचाएगा.'

सुबह पिता सो कर उठे तो उन्होंने बच्चे को छत से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया. वह लड़के को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मालवानी पुलिस ने लड़के के पिता का बयान दर्ज किया और रिपोर्ट में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2023 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).