देश

India-China Relation Not Normal: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल बोले, चीन के साथ हमारे संबंध सामान्य नहीं; शांति के लिए दोनों देशों के बीच चल रही है बातचीत- VIDEO

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का भारत और चीन के संबंधों को लेकर बयान आया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि ''चीन के साथ हमारे संबंध सामान्य नहीं हैं, जैसा कि हम पहले भी कह चुके हैं

India-China Relation Not Normal: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल बोले, चीन के साथ हमारे संबंध सामान्य नहीं; शांति के लिए दोनों देशों के बीच चल रही है बातचीत- VIDEO
MEA Spokesperson Randhir Jaiswal

India-China Relation Not Normal: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (MEA Spokesperson Randhir Jaiswal)  का भारत और चीन के संबंधों को लेकर बयान आया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि ''चीन के साथ हमारे संबंध सामान्य नहीं हैं, जैसा कि हम पहले भी कह चुके हैं. सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों के बीच राजनयिक और सैन्य स्तर की बातचीत चल रही है.

जानें मालदीव के साथ संबंधों पर क्या  कहा:

मालदीव के साथ संबंदों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया  किया "14 जनवरी को हमारे कोर ग्रुप की बैठक हुई जिसमें द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई.  जिसमें हमने बताया था कि दोनों देशों ने मालदीव के लोगों को मानवीय और मेडिकल सेवाएं प्रदान करने वाले भारतीय विमानन प्लेटफार्म के निरंतर संचालन को सक्षम करने के लिए पारस्परिक रूप से व्यावहारिक समाधान ढूंढने पर चर्चा की। चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए अगली बैठक भारत में होगी.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).