देश

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी परिवार के खिलाफ योगी सरकार का शिकंजा, पत्नी, बेटे और बहनोई को भगोड़ा घोषित किया

मऊ पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी, विधायक पुत्र अब्बास अंसारी और बहनोई को भगोड़ा घोषित कर दिया है. मुख्तार अंसारी के गाज़ीपुर स्थित पैतृक आवास समेत चार जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की. उनका परिवार अभी फरार है.

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी परिवार के खिलाफ योगी सरकार का शिकंजा, पत्नी, बेटे और बहनोई को भगोड़ा घोषित किया

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार ने  माफिया और मऊ के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के परिजनों के खिलाफ शिकंजा कसा है. यूपी पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी, विधायक बेटा अब्बास अंसारी और साले को भगोड़ा घोषित कर दिया है. ये कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि यूपी पुलिस ने हाल ही में विधायक बने अब्बास अंसारी और उनकी मां अफसा अंसारी को गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर दबिश दी थी, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका. जिसके बाद यूपी पुलिस की तरफ से ये कार्रवाई की गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2022 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).