देश

Maratha Reservation Row: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन बोले, भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल को मनाने की कोशिश जारी- VIDEO

मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे मनोज जरांगे पाटिल पिछले करीब 13 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. मनोज जरांगे पाटिल के भूख हड़ताल पर राज्य मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि "मैंने पाटिल से दो-से तीन बार मुलाक़ात की. उन्हें भूख हड़ताल ख़त्म करने का अनुरोध किया. लेकिन वे मान ही नहीं रहे है

Maratha Reservation Row: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री  गिरीश महाजन बोले, भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल को मनाने की कोशिश जारी- VIDEO
Photo Credits: ANI

Maratha Reservation Row: मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे मनोज जरांगे पाटिल पिछले करीब 13 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. जिन्हें मनाने को लेकर महाराष्ट्र सरकार की तरफ से पूरी कोशिश है. लेकिन मनोज जरांगे पाटिल मान ही नहीं रहे हैं. मनोज जरांगे पाटिल के भूख हड़ताल को लेकर महाराष्ट्र सरकार में  राज्य मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि "मैंने पाटिल से दो-से तीन बार मुलाक़ात की. उन्हें भूख हड़ताल  ख़त्म करने का अनुरोध किया. लेकिन वे मान ही नहीं रहे है. मंत्री महाजन ने कहा कि  सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने भी पाटिल से मुलाकात कर भूख हड़ताल ख़त्म करने का अनुरोध किया. जबकि हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि आरक्षण का स्थायी समाधान निकाला जाएगा. वे अपना भूख हड़ताल ख़त्म करें. मराठा आरक्षण के लिए एक समिति भी बनाई जाएगी. लेकिन वे मान हे नहीं रहे हैं. राज्य मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ रही है लेकिन हम उन्हें हड़ताल खत्म करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).