देश

Maratha Reservation: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग और हुआ उग्र, आंदोलनकारियों ने बीड में NCP कार्यालय में लगाई आग, MLA संदीप क्षीरसागर और पूर्व मंत्री जय क्षीरसागर के आवास भी फूंके- VIDEO

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग कर रहे आन्दोलनकारियों का प्रदर्शन अब उग्र होते जा रहा है. आन्दोलनकारियों ने आज सोमवार को बीड शहर में एनसीपी कार्यालय में आग लगा दी. वहीं आन्दोलनकारियों ने गुस्से में आकार एनसीपी विधायक संदीप क्षीरसागर और राज्य के पूर्व मंत्री जय क्षीरसागर के आवास को भी आग के हवाले कर दिया

Maratha Reservation: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग और हुआ उग्र, आंदोलनकारियों ने बीड में NCP कार्यालय में लगाई आग, MLA संदीप क्षीरसागर और पूर्व मंत्री जय क्षीरसागर के आवास भी फूंके- VIDEO
Maratha Reservation Row

Maratha Reservation: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग कर रहे आन्दोलनकारियों का प्रदर्शन अब उग्र होते जा रहा है. आन्दोलनकारियों ने आज सोमवार शाम को बीड शहर में एनसीपी कार्यालय में आग लगा दी. जिसके बाद एनसीपी कार्यालय धू-धूकर जलने लगा. वहीं आन्दोलनकारियों ने गुस्से में आकार एनसीपी के विधायक संदीप क्षीरसागर और राज्य के पूर्व मंत्री जय क्षीरसागर के आवास को भी आग के हवाले कर दिया. वहीं इससे पहले आन्दोलनकारियों ने एनसीपी के विधायक प्रकाश सोलंके का घर और दफ्तर जला दिया है. प्रकाश सोलंके अजित पवार गुट के विधायक हैं.

दरअसल  महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के बारे में राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा अपना रुख साफ नहीं कर रहे हैं. जिससे आन्दोलनकारी काफी नाराज है और उनके घरों मे घुसकर आग रहे है. क्योंकि चार दिन अनशन के बाद भी सरकार इस बारे में कोई रुख साफ नहीं कर रही है कि मराठा आरक्षण लागू किया जायेगा या नहीं. जिससे नाराज होकर मराठाओं ने गांव-गांव आंदोलन शुरू कर दिए हैं. हालांकि कुछ नेता मराठा आरक्षण के हक में हैं और वे चाहते हैं कि मराठा आरक्षण जल्द से जल्द लागू किया जाए. मराठा आरक्षण को समर्थन देते हुए ही शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल के  बाद आज बीजेपी के विधायक लक्ष्मण पवार ने अपने पड़ से इस्तीफा दे दिया.

Video:.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2023 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).