Man Died At Mumbai Airport : मुंबई एयरपोर्ट पर नहीं मिला व्हीलचेयर, 1.5 किमी पैदल चलने से बुजुर्ग की मौत- (Watch Tweet)
मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर उपलब्ध न होने से 80 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग एयर इंडिया की फ्लाइट से अपनी पत्नी के साथ न्यूयॉर्क से मुंबई आया था
Man Died At Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर उपलब्ध न होने से 80 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग एयर इंडिया की फ्लाइट से अपनी पत्नी के साथ न्यूयॉर्क से मुंबई आया था.पति-पत्नी दोनों की टिकट व्हीलचेयर पैसेंजर की थी.एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की कमी की वजह से उन्हें केवल एक व्हीलचेयर असिस्टेंट मिला था.
इसके बाद बुजुर्ग ने उस व्हीलचेयर पर अपनी पत्नी को बिठाने और खुद पैदल चलने का फैसला लिया था. करीब 1.5 किलोमीटर पैदल चलने के बाद बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ गया और वह इमिग्रेशन एरिया में जमीन पर गिर पड़ा.
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में उन्हें एयरपोर्ट मेडिकल फैसिलिटी ले जाया गया. जहां से डॉक्टरों ने उन्हें नानावटी अस्पताल रेफर कर दिया और वहीं उसकी मौत हो गई. मृतक बुजुर्ग भारतीय मूल का था और उसके पास अमेरिकी पासपोर्ट था.
यह भी पढ़ें:Two Foreigners Arrested: मुंबई हवाई अड्डे पर 1.41 लाख डॉलर के साथ दो गिरफ्तार
इस खबर से जुड़ा ट्वीट देखे:
No wheelchair available, 80-year-old collapses and dies after walk from plane to terminalhttps://t.co/YXTMNLgqk0
— The Times Of India (@timesofindia) February 16, 2024
वहीं, इस मामले में एयर इंडिया ने सफाई देते हुए कहा कि व्हीलचेयर की भारी मांग के चलते हमने यात्री से अनुरोध किया था कि वह थोड़ा सा इंतजार करें.व्हीलचेयर उपलब्ध होते ही उन्होंने सुविधा दी जाएगी. लेकिन बुजुर्ग ने अपनी पत्नी के साथ पैदल चलने की बात कही थी.एयर इंडिया ने कहा कि वह पीड़ित के परिवार के संपर्क में हैं. उन्हें हर जरूरी सहयोग कर रहे हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2024 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

