Two Foreigners Arrested: मुंबई हवाई अड्डे पर 1.41 लाख डॉलर के साथ दो गिरफ्तार
सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने सोमवार को कहा कि उन्होंने 1.15 करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर की तस्करी के प्रयास के आरोप में मुंबई हवाई अड्डे पर दो विदेशियों को गिरफ्तार किया है.
नई दिल्ली, 10 जुलाई: सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने सोमवार को कहा कि उन्होंने 1.15 करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर की तस्करी के प्रयास के आरोप में मुंबई हवाई अड्डे पर दो विदेशियों को गिरफ्तार किया है. यह भी पढ़े: Mumbai: कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, मुंबई एयरपोर्ट से विदेशी नागरिक से पकड़ी 16.8 करोड़ रुपये की हेरोइन (Watch Video)
जानकारी के मुताबिक, एक आरोपी जापान के ओसाका और दूसरा बैंकॉक का रहने वाला है एआईयू अधिकारियों ने कहा कि एक गुप्त सूचना के बाद, दोनों को उस समय रोका गया जब वे बैंकॉक के लिए थाई एयरवेज की उड़ान में सवार होने वाले थे उनके सामान की जांच के दौरान अधिकारियों ने उनके पास से 1,41,500 डॉलर नकद बरामद किए
पैसे एक थैली के अंदर एक हैंडबैग में छिपाकर रखे गए थे पूछताछ करने पर आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा ले जाने के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका अधिकारियों ने कहा, "बरामद विदेशी मुद्राएं सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर ली गई हैं यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी को मुंबई में एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2023 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

