देश

One Nation One Election: मल्लिकार्जुन खड़गे ने उच्च स्तरीय समिति के सचिव को लिखा पत्र, कहा- कांग्रेस का 'वन नेशन वन इलेक्शन' का विरोध

मोदी सरकार देश में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कानून लागू करना चाहती है. जिसका विरोध करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उच्च स्तरीय समिति के सचिव को शुक्रवार को एक पत्र लिखा, जिस पत्र में खड़गे ने वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध किया है.

One Nation One Election: मल्लिकार्जुन खड़गे ने उच्च स्तरीय समिति के सचिव को लिखा पत्र, कहा- कांग्रेस का 'वन नेशन वन इलेक्शन' का विरोध
Mallikarjun Kharge | Photo; ANI

One Nation One Election: केंद्र की मोदी सरकार देश में वन नेशन वन इलेक्शन  को लेकर कानून लागू करना चाहती है. जिसको लेकर मोदी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक  उच्च स्तरीय समिति  नियुक्त किया गया है.  वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने उच्च स्तरीय समिति के सचिव को शुक्रवार को एक पत्र लिखा, जिस पत्र में खड़गे  ने  वन नेशन वन इलेक्शन के विचार का विरोध किया है.

समिति में रामनाथ कोविंद सहित ये नेता है शामिल:

वन नेशन, वन इलेक्शन' अवधारणा की जांच के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. रामनाथ कोविंद और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा, सरकार ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, पूर्व राज्यसभा एलओपी गुलाम नबी आज़ाद, 15 वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप को इसके सदस्यों के रूप में नामित किया था. वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी भी पैनल में शामिल हैं. हालांकि, अधीर रंजन चौधरी ने हिस्सा बनने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2024 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).